बिलासपुर…सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित और कैशलेस इलाज दिलाने के लिए बिलासपुर प्रशासन और पुलिस ने अब पूरी व्यवस्था को तकनीकी मोड पर सक्रिय करना शुरू कर दिया है। चेतना भवन पुलिस लाइन में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में कलेक्टर संजय अग्रवाल और डीआईजी-सह-एसएसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों को पीएम राहत योजना की पूरी प्रक्रिया और तकनीकी सिस्टम की विस्तार से जानकारी दी।

हादसे के बाद 24 घंटे सबसे अहम

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यशाला में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पीएम राहत योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार मिल सकता है, लेकिन इसके लिए iRAD और eDAR पोर्टल पर 24 घंटे के भीतर पंजीयन बेहद जरूरी है। गंभीर मामलों में अधिकतम 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल ऑनलाइन एंट्री करनी होगी, ताकि घायल व्यक्ति को इलाज में किसी तरह की देरी न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस, स्वास्थ्य और प्रशासन एक मंच पर

यातायात पुलिस की पहल पर आयोजित इस संयुक्त कार्यशाला में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। दूरस्थ क्षेत्रों के थाना प्रभारी और कर्मचारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को तकनीकी प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन सिस्टम और क्रियान्वयन की पूरी जानकारी दी गई।

आयुष्मान संबद्ध अस्पताल में मिलेगी सुविधा

प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों में पीएम राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। पंजीयन के बाद घायल व्यक्ति का उपचार तत्काल शुरू किया जा सकता है।

प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अस्पताल तक पहुंचाएं, ताकि घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सके।