सागर। एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को मध्‍य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौहासा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

कार्यकर्ता शहर के फटका तिगड्डा पर एकत्रित हुए, जहां से खाली गैस सिलेंडर हाथों और सिर पर रखकर रैली निकाली गई। इस दौरान थाली बजाकर प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश जताया और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार महेश दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी और सप्लाई व्यवस्था में आ रही दिक्कतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। उनका कहना था कि बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी के जरिए ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। साथ ही सब्सिडी में कटौती से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme।भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक जनहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर अपनी विफलताओं को छिपाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सब्सिडी लगभग समाप्त कर दी गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.