बलरामपुर..(पृथ्वीलाल केशरी)। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार संभालने के बाद संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में अधिकारियों की पहली बैठक लेकर प्रशासनिक प्राथमिकताओं का स्पष्ट रोडमैप सामने रखा। बैठक में उन्होंने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, समयबद्ध कार्य संस्कृति और जवाबदेही आधारित प्रशासन पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर त्रिपाठी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए टीम भावना, बेहतर समन्वय और सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में जिले को अग्रणी बनाने के लिए विभागीय तालमेल मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
दुकान का ताला तोड़ा, माल समेटा; 24 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ लिया
दुकान का ताला तोड़ा, माल समेटा; 24 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ लिया
बिलासपुर... सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी रकम और राशन सामान चोरी करने वाला आरोपी 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता और समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर भी कड़ा संदेश दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, पारदर्शिता बनाए रखने और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और हर अधिकारी को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन के झूले से सामाजिक एकता तक, साहू समाज ने सजाया उत्सव का मंच
सावन के झूले से सामाजिक एकता तक, साहू समाज ने सजाया उत्सव का मंच
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... काका लरंगसाय टाउन हॉल में 26 अगस्त को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सावन महोत्सव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में वैभव बेंकर, नयनतारा सिंह तोमर, आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासनिक फेरबदल: 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले गए निगम आयुक्त
प्रशासनिक फेरबदल: 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले गए निगम आयुक्त
रायपुर.... छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.