कांकेर/ कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के दो परीक्षा केन्द्रों-शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर तथा शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इन परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 178 परीक्षार्थियों में से 176 विद्यार्थी उपस्थित एवं 2 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यार्थियों के अनुपस्थिति के संबंध में पूछताछ करने पर एक विद्यार्थी का दुर्घटना होने तथा दूसरा विद्यार्थी का ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने के कारण अनुपस्थित होना बताया गया।

शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 215 परीक्षार्थियों में से लगभग 213 विद्यार्थी उपस्थित तथा 02 अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर द्वारा अनुपस्थिति का कारण पूछने पर अनुपस्थित विद्यार्थियों के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने पालकों से भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ने परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण की जानकारी लेते हुए नकल रहित परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, सुरक्षा गार्ड, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली और समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.