LIVE UPDATE
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन में एम.आर. खान निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, सर्वसम्मति से मिला नेतृत्व

रायपुर ।छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन की प्रांतीय आम सभा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। इस प्रांत स्तरीय आमसभा में एम.आर. खान को निर्विरोध फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया।

फेडरेशन के प्रांतीय सचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमसभा, कमल वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ एवं प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

आमसभा को संबोधित करते हुए प्रमुख संस्थापक सदस्य चमेली वर्मा ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेशभर के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु ईमानदारी से सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

आमसभा में चमेली वर्मा ने एम.आर. खान की सक्रियता को देखते हुए अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष एम.आर. खान ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आम सहमति से संगठन को प्रदेश में मजबूती प्रदान करेंगे तथा प्राचार्यों की समस्याओं को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे। उन्होंने अपने संगठन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध रखने की घोषणा भी की।

मुख्य अतिथि कमल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेशभर में प्राचार्यों को न्याय दिलाने हेतु हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी प्राचार्यों को एकजुट करने हेतु संगठनात्मक सुझाव भी दिए।

आमसभा ने सर्वसम्मति से कमल वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया। इसके अतिरिक्त संगठन के प्रमुख सलाहकार के रूप में श्री अनुराग ओझा, सलाहकार के रूप में श्री आर.पी. दास एवं श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, सचिव के रूप में श्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती चमेली वर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रीमती भारती अग्रवाल, संयुक्त सचिव के रूप में आई.जे. विंद तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री आर.के. पटेल, श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा, श्रीमती स्वाति सिंह तिर्की एवं श्रीमती सरिता नासरे को मनोनीत किया गया।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close