CG Weather Update/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार हल्की गिरावट के बाद सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

बीते 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अंतर देखने को मिला है। सरगुजा संभाग का अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर के लालपुर और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पेंड्रारोड और दुर्ग में भी न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसके चलते शाम ढलने के बाद हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

8 नवंबर को प्रमुख शहरों का संभावित तापमान/CG Weather Update

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहने की संभावना है:

  • रायपुर: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 17°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 17°C
  • पेंड्रारोड: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13°C
  • दुर्ग: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 16°C
  • राजनांदगांव: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 17°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 12°C
  • सूरजपुर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C

अगले तीन दिनों में और गिर सकता है रात का तापमान/CG Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। दिन के समय धूप खिलने से मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

8 से 14 नवंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 से 14 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान प्रदेश में बारिश, आंधी या खराब मौसम की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

बारिश की संभावना नहीं होने और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि, उत्तरी इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड का असर अपेक्षाकृत अधिक महसूस हो सकता है।CG Weather Update