cg vidhansabha।रायपुर। आज से नवा रायपुर स्थित नए भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया, लेकिन पहले ही दिन विपक्ष के बहिष्कार से राजनीतिक माहौल गरमा गया।

कांग्रेस के सत्र में हिस्सा न लेने के फैसले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि कांग्रेस किस तरह की राजनीति करना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि जन विजन है, जिसे जनता से चर्चा कर तैयार किया गया है। ऐसे में इसमें भाग नहीं लेना छत्तीसगढ़ की जनता से विमुख होने जैसा है।

सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह छत्तीसगढ़ के आगे बढ़ने और उसके लिए रोडमैप तैयार करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन लोकतांत्रिक मंच से दूर रहना प्रदेश के हित में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि वोट चोरी किसने की, यह देश की जनता भली-भांति जानती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय ऐसा भी रहा जब देश की नागरिक न होने के बावजूद वोटर लिस्ट में नाम दर्ज थे और ऐसी परिपाटी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि जो देश का नागरिक नहीं है, उसे वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए और बिहार की जनता ने इस सोच का समर्थन किया है।

पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्यक्ष रूप से एसपी कार्यालयों में बैठकर अभ्यर्थियों से संवाद करें।

उन्होंने कहा कि आरोप लगने की स्थिति में चर्चा जरूरी है और बिना बातचीत के आरोप लगाकर हट जाना सही नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं रायपुर में एक दिन सभी संबंधित लोगों से बातचीत करेंगे और जिन अभ्यर्थियों को जो परेशानी है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आवेदन क्रमांक से जुड़ी तकनीकी त्रुटियों पर सुधार की प्रक्रिया भी जारी है।

विजय शर्मा ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी न्यायालय जाना चाहता है, तो यह उसका अधिकार है। सरकार की मंशा पारदर्शिता बनाए रखने और योग्य उम्मीदवारों के साथ न्याय करने की है।

वहीं केरल में हुए निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में भी बदलाव की बयार दिखने लगी है और आने वाले समय में दक्षिण भारत व पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करेगी।