रायपुर।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सरकार पर मोदी की गारंटी को लेकर वादा खिलाफी का सीधा आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी तारीख तय कर दी है । लेकिन उससे पहले अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत फेडरेशन ने प्रदेश के प्रतिनिधियों से मिल कर अपनी बात रखी है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर सहायक शिक्षकों की वर्षों से लंबित वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान देने की मांग करते हुए मोदी की गारंटी याद दिलाई है।

फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजू टंडन ने कहा कि सरकार ने 100 दिन में मोदी की गारंटी पूरी करने की घोषणा की थी, लेकिन लगभग दो वर्ष बीतने के बावजूद सहायक शिक्षकों को केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी यह साबित कर रही है कि सहायक शिक्षकों के साथ जानबूझकर अन्याय किया जा रहा है। वेतन विसंगति के कारण हजारों शिक्षक आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में काम करने को मजबूर हैं, जिसका सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा ने कहा कि अब ज्ञापन और निवेदन का दौर समाप्त हो चुका है। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो फेडरेशन प्रदेश भर में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार साहू (अभनपुर), चंद्रकांत कन्नौजे (धरसीवां), धर्मदास पाटिल (आरंग) और कैलाश बघेल (तिल्दा) का कहना है कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले शिक्षकों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज सहायक शिक्षक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। दो साल पूरे होने के बाद भी वेतन विसंगति जस की तस बनी हुई है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है।

फेडरेशन प्रांतीय संगठन मंत्री हेम कुमार साहू बताते है कि आंदोलन हमारी पहचान रही है हमने जो पाया इसी दम पर पाया है। हम मोदी जी का सभी सम्मान करते है। लेकिन मोदी की गारंटी को राज्य की सरकार दो साल बाद भी लागू नहीं कर सकी है जिसमें प्रदेश के सहायक शिक्षको में रोष है जो शिक्षकों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांतीय सचिव राजू टंडन, प्रांतीय संगठन मंत्री हेम कुमार साहू, जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा सहित दीपक कुमार साहू, शिवपूजन सिंह, सुरेंद्र टंडन, अवधेश कुमार गाडगे, घनश्याम घृततलहरे, अनिल चतुर्वेदी, दिनेश गिलहरे, शिवकुमार खांडे, संजय कुमार बंजारे, नंदकुमार रात्रे, ठाकुर राम देवांगन, देवेंद्र वर्मा, पुनारद साहू, अश्वनी कुमार तारक, विमल हंसा, दुर्गा चौहान, राम भाई नागदोने, सरल मिश्रा, रेशमा साहू, शिखा साहू, रश्मि दीवान, प्रतिभा साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.