CG School Timing-छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया है और प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। गिरते तापमान और बर्फीली हवाओं का सीधा असर अब स्कूली बच्चों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है।

CG School Timing-ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टरों द्वारा स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) और अंबिकापुर जिले में भी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG School Timing-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए नया समय निर्धारित किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं का समय बदल गया है। अब प्रथम पाली सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगेगी।

वहीं, दूसरी पाली सोमवार से शनिवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक संचालित होगी। इसके अलावा जो स्कूल केवल एक पाली में चलते हैं, उनके लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक का समय तय किया गया है। प्रशासन के मुताबिक यह आदेश आगामी 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG School Timing-दूसरी ओर सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में भी कलेक्टर विलास भोसकर ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अंबिकापुर में दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए समय सारिणी थोड़ी अलग है।

वहां प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी, जबकि शनिवार को यह दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक चलेगी। इसी तरह द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक और शनिवार को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबिकापुर में एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए भी समय बदला गया है।

ये स्कूल अब सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेंगे, जबकि शनिवार को इनका समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। कलेक्टर भोसकर ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को संशोधित समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

साथ ही जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।