CG School New Time।अंबिकापुर।सरगुजा जिले में पड़ रही कड़ाके की ठण्ड के मद्देनजर कलेक्टर विलास भोस्कर के द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय पर परिवर्तन करने का आदेश जारी किया गया है।

CG School New Time।जारी आदेश के तहत दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों के प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े आठ से दोपहर बारह बजे तक ही स्कूल संचालित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि शनिवार को दोपहर सवा बारह से सवा चार बजे तक स्कूल संचालित होगी। द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सवा बारह से सवा चार बजे तक और शनिवार को प्रातः साढ़े आठ से दोपहर बारह बजे तक स्कूल का संचालन होगा।

एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः दस से सायं चार बजे तक और शनिवार को प्रातः साढ़े आठ से दोपहर बाहर बजे तक स्कूलों का संचालन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरगुजा में अधिकतम तापमान 27.0और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया। वहीं 17 नवंबर को तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

CG School New Time।सरगुजा में पिछले सात दिनों से छह और आठ डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। पिछले दो दिनों तक 6 डिग्री सेल्सियस पर तापमान दर्ज किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन के द्वारा स्कूल समय में किए गए परिवर्तन से स्कूली बच्चों सहित अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिली है।रायगढ़ जिले में नवंबर के पहले हफ्ते से ठंड का सितम जारी है। वर्तमान समय में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में रात के समय लोग बचाव के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ के जंगल इलाकों में शहर की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ रही है। इसमें लैलूंगा, कापू, छाल, धरमजयगढ़ वाले क्षेत्र शामिल है। जहां ठंड की वजह से शाम ढलने के बाद लोग घरों में दुबक रहे हैं। वहीं ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों व अलाव का सहारा ले रहे हैं।