CG Nikay Chunav Results 2025।कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय MLA हैं।

बिलासपुर के डाक मत पत्रों पर नजर डाले तो पूजा अशोक विधानी को 93, प्रमोद नायक को 56,रेवती यादव को दो,आकाश मौर्य को 3 वोट मिले है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जगदलपुर में बीजेपी प्रत्‍याशी संजय पांडेय 4 हजार वोट से आगे हैं।बिलासपुर में पूजा विधानी 14 हजार वोट से आगे चल रही हैं।

राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव 16 हजार वोट से आगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में मीनल चौबे चौतीस हजार वोट से आगे हो गई हैं।

राजनांदगांव नगर निगम के 51 में से 40 वार्डों में बीजेपी आगे।अंबिकापुर में 25 वार्डों में बीजेपी 20 में कांग्रेस आगे है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जगदलपुर में 32 वार्ड में बीजेपी 12 में कांग्रेस और 4 में अन्‍य आगे चल रहे हैं।

नगरीय निकायों के मतों की गिनती शनिवार को, शनिवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है। मिली जानकारी अनुसार शुरुआती रुझान में रायपुर और जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. इसके अलावा राजनांदगांव में भी Bjp आगे चल रही है.इन निकायों के अलावा बिलासपुर से भी भाजपा प्रत्याशी एल पद्मजा आगे चल रही है।

धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।

CG Nikay Chunav Results 2025।नगरीय निकाय चुनाव 2025 चुनाव किए मतों की गिनती शनिवार को होनी है।बिलासपुर से मिली जानकारी अनुसार प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खुल गया है।

न्यायधानी में कोनी के आईटी भवन में सुबह नौ बजे मतों की गिनती शुरू होगी। बता दे कि यहां नगरीय निकाय चुनाव में करीब 55 फीसदी मतदान हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार महापौर के लिए 8 और वार्ड पार्षद के लिए 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है।

प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार कोनी के स्ट्रॉन्ग रूम के 6 कमरों में 76 टेबल लगाए जाएंगे। 70 वार्डों की गणना के लिए 70 टेबल तो ज्यादा ईवीएम वाले वार्डों के लिए 6 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है।

शासकीय कर्मचारियों के डाले गए ईडीसी वोट की गिनती के लिए 2 अलग टेबल लगाए गए हैं।

हर टेबल पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। यानी 84 टेबलों पर 252 कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। शुक्रवार को इन कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर प्रशिक्षण दिया गया।

इधर रायपुर की बात करे तो रायपुर जिला प्रशासन ने सेजबहार में स्ट्रांग रूम बनाया है, जहां शनिवार सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस केंद्र पर रायपुर जिला अंतर्गत नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतगणना की जाएगी।

यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए रायपुर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने बताया कि रायपुर के नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत सभी की मतगणना शनिवार को ही होनी है। रायपुर नगर निगम को लेकर सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां सभी 70 वार्ड की मतगणना होगी। अलग-अलग जोन के हिसाब से इसे बांटा गया है। ऐसे में 10 जोन पर अलग-अलग गिनती होगी।

छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय क्षेत्रों में ओवरऑल 72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा कम वोट किया है।

रायपुर नगर निगम में 44.4 प्रतिशत, दुर्ग नगर निगम में 63.78 प्रतिशत, राजनांदगांव नगर निगम में 75.82 फीसदी, बिलासपुर में 55 फीसदी, अंबिकापुर में 63.10 प्रतिशत, चिरमिरी में 66.82 प्रतिशत, जगदलपुर में 57.52 प्रतिशत, रायगढ़ में 70.91 फीसदी, कोरबा में 51.66 फीसदी और धमतरी जिले में 77.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।