लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। हादसे में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए।

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए।

डीसीपी (यमुनानगर) विवेक चंद्र यादव ने आईएएनएस से बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा थाना क्षेत्र में हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज आ रहे थे। वहीं, मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर की ओर जा रही थी।

इस दौरान बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसने शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।