Cg news। Chhattisgarh के कई जिलों में शाम के समय अचानक बदले मौसम ने कहर ढाया है। तेज हवा और बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।

Jashpur में चलती कार में एक पेड़ गिर गया जिससे चाक की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आकाशीय बिजली से अंबिकापुर में एक और बिलासपुर में भी एक की मौत हुई है।

Chhattisgarh में शनिवार की शाम अचानक हुए बारिश और तूफान के चलते जशपुर में चलती कार में एक पेड़ गिर गया जिससे चाक की मौत हो गई वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हे hospital में भर्ती कराया गया है।

तेज आंधी-तूफान के चलते यह हादसा हुआ है। यह नारायणपुर थाने के महुआटोली की घटना बताई जा रही है।

Surguja में तेज गरज-चमक के साथ हो रहीं मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हुई है। सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम केशला निवासी शिक्षक हरीश कुमार एक्का अपने रिश्तेदार के यहां शामिल होने के लिए तमता गया हुआ था। जो अपने घर वापस आने के लिए केशला के लिए निकला हुआ था।

जहां रास्ते में तेज बारिश से बचने के लिए शिक्षक ग्राम रजौटी चौक में रुक गया। जहां आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक हरीश कुमार एक्का आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

जहां सीएचसी सीतापुर में डॉक्टरों की टीम ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक शिक्षक के परिजन सदमे है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक हरीश कुमार एक्का सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत केशला का रहने वाला था। जो ग्राम कुनकुरी के माध्यमिक शाला में पोस्टेड था। वहीं शिक्षक की मौत के बाद उसके 04 बच्चे और पत्नी अनाथ हो गए हैं। फिलहाल पूरे मामले में सीतापुर पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू करते हुए मृतक शिक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

रतनपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोर के झुलसने की घटना घटी है, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरे की इलाज जारी है। इलाज के दौरान 16 वर्षीय योगेश यादव मौत हो गई है। योगेश रतनपुर क्षेत्र के भरहीडीह का रहने वाला था।

एक अन्य छात्र 14 वर्षीय कुलदीप साहू का इलाज जारी है। घायल बेलपान हरदी का रहने वाला है । घायल गर्मी की छुट्टी में बुआ के यहां घूमने आया था। आंधी-तूफान के साथ आम के पेड के नीचे छाया में खड़े थे, तभी हादसा हुआ। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है।