Chhattisgarh
CG NEWS:रायगढ़-जशपुर: सवरा समाज ने शबरी मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को सौंपा मांग पत्र

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
CG NEWS:रायगढ़/जशपुर ।छत्तीसगढ़ के सवरा समाज के पदाधिकारियों ने पूर्वी रायगढ़ और जशपुर क्षेत्र में शबरी मंदिर निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर सवरा समाज के जिला अध्यक्ष सुनाधर विशाल, जिला सचिव दिलीप भोय, ब्लॉक अध्यक्ष तमनार मायाराम सरल, ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ फरसा बहार टिकेनोनी विशाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जशपुर टिकेश्वर भोय सहित महिला मंडल और अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
सवरा समाज ने ग्राम गंझीया डीह (फरसा बहार ब्लॉक) और ग्राम लीबरा (तमनार ब्लॉक) में शबरी माता मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। जिला अध्यक्ष सुनाधर विशाल ने बताया कि गंझीया डीह में 1972 से शबरी माता की पूजा की जा रही है, वहीं ग्राम लीबरा में भी समाज द्वारा माता शबरी का पूजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराओं को संरक्षित करने और समाज को सही दिशा प्रदान करने के लिए शबरी मंदिर का निर्माण आवश्यक है।
इस अवसर पर 50 से अधिक समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस दौरान समाज के लोगों श्रीमती साय ने दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। सवरा समाज ने उनके सकारात्मक रुख के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। समाज ने इस पहल को अपनी कुलदेवी शबरी माता के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Follow Us











