CG News-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर (अटल नगर) में कार्यरत हजारों शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

फेडरेशन ने नवा रायपुर के विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को मेडिकल बिल पारित कराने में हो रही दिक्कतों को लेकर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर सुलभ बनाने की पुरजोर मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, नवा रायपुर में कार्यरत शासकीय सेवकों को अपने मेडिकल बिलों की मंजूरी के लिए रायपुर स्थित जिला चिकित्सालय जाना पड़ता है।

नवा रायपुर से जिला अस्पताल की दूरी काफी अधिक होने के कारण कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में वहां तक आना-जाना बहुत चुनौतीपूर्ण और समय साध्य लगता है। इससे न केवल कर्मचारियों का कीमती समय बर्बाद होता है, बल्कि महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के निष्पादन में भी बाधा उत्पन्न होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि इस लंबी दूरी और भागदौड़ वाली प्रक्रिया के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो पूर्णतः कर्मचारी हितों के विपरीत है।

इसी समस्या के समाधान के लिए फेडरेशन ने स्वास्थ्य संचालक से विशेष आग्रह किया है कि नवा रायपुर में ही स्थित किसी शासकीय चिकित्सक या अस्पताल को मेडिकल बिलों के सत्यापन और मंजूरी के लिए अधिकृत किया जाए। इससे कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी और उन्हें बार-बार रायपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने यह आशा व्यक्त की है कि प्रदेश शासन इस जायज मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए जल्द ही आवश्यक आदेश जारी करेगा। यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो नवा रायपुर के विभिन्न विभागों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी