CG News/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ वर्षों तक अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मुकेश पैंकरा ने पीड़िता को उस समय अपने जाल में फंसाया था जब वह महज 14 वर्ष की थी।

पिछले 12 सालों से वह शादी का झूठा लालच देकर युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था, लेकिन अंत में जब शादी की बात आई तो उसने मुकर कर अपना असली चेहरा दिखा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता ने 1 अप्रैल को फरसाबहार थाने में अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि साल 2014 में जब वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी, तब आरोपी मुकेश पैंकरा ने उसे प्यार और शादी के झांसे में लिया था। 13 अप्रैल 2014 की शाम जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके मना करने के बावजूद पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाकर उसका शोषण करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में एक मोड़ तब आया जब पीड़िता रोजगार के लिए बाहर गई हुई थी, लेकिन वहां भी आरोपी पहुंच गया और काम छुड़वाकर उसे वापस गांव ले आया। जब भी पीड़िता शादी के लिए कहती, आरोपी किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था। आखिरकार, जब पीड़िता ने शादी के लिए कड़ा दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। आरोपी के धोखे से आहत होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

फरसाबहार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी मुकेश पैंकरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भा.द.वि.) की धारा 376, 376(2)(N) सहित पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार, उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक ईश्वर साय, नीरज तिर्की और महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही।