cg news/कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज आठवां दिन है, जो जिले के डीएनके मैदान में लगातार जारी है।

पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, नवीन राशन कार्ड निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र जैसे कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

इस दौरान पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक उनकी शासकीयकरण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।

मामले को लेकर सोमवार दोपहर 3 बजे पंचायत संघ के कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष सैत पाल पटेल ने मीडिया को जानकारी दी हैं।