CG News: बिलासपुर। congress नेता पर हमला करने की साजिश में शामिल फरार मुख्य आरोपी deepak tiwari को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भोपाल भाग गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

CG News/तारबाहर police ने बताया कि शिशिर कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बीते 4 जुलाई की सुबह 7 बजे अपनी पुत्री को स्कूल छोडऩे गया था। वापस घर आने के दौरान उसके पिता का फोन आया, जिन्होंने बताया कि वे लगभग 6.45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। उसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए व हाथ में डंडा, नुकीली वस्तु लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवेचना के दौरान घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। साथ ही उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की पहचान की गई। संदेहियों के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्रकरण में पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम, विधि से संघर्षरत बालक, आरोपी आंचल साहिल, नवीन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

नेपाल भाग गया था आरोपी दीपक

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक तिवारी निवासी वार्ड नं. 1, पटेराटोला, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही निवासी की गिरफ्तारी के लिए तारबाहर पुलिस व साइबर टीम द्वारा लगातार तकनीकी जानकारी एकत्रित करते हुए संभावित ठिकानों पर निगरानी, दबिश की कार्रवाई की जा रही थी।

गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से आरोपी नेपाल चला गया था। पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार किए गए प्रयासों व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तारबाहर पुलिस एवं साइबर टीम की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।