Cg news। Chhattisgarh के रायगढ़ जिला के एक दंपती से जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। मिली जानकारी अनुसार ठगों ने बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी कर ली। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक ग्राम डुमरभांठा निवासी जीवनराम भारद्वाज की पहचान विनोद दास महंत से थी। वर्ष 2023 में जीवनराम ने अपनी पत्नी सोनकुंवर के लिए सिम्स अस्पताल में नौकरी की बात की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर विनोद दास महंत ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी जान-पहचान गुरु बिहार, सरकंडा, बिलासपुर की रहने वाली स्तूति जुलियस से है और वह सिम्स अस्पताल में नौकरी लगवा सकती है।

मिली जानकारी अनुसार विनोद दास, जीवनराम को अपनी कार में बैठाकर बिलासपुर ले गया। वहां स्तूति जुलियस से मिलवाया और उसे सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताकर नौकरी दिलाने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चूंकि जीवनराम के पास तत्काल इतनी बड़ी रकम नहीं थी, इसलिए ठग उसे वापस घर छोड़ गए।

कुछ दिनों बाद जीवनराम ने 1 लाख रुपए ठगों को दे दिए और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। इसके बावजूद काफी दिनों तक उसकी पत्नी की नौकरी नहीं लगी। नवंबर 2023 में ठगों ने ज्वाइनिंग लेटर निकलने का झांसा देकर 50 हजार रुपए और मांगे, जिसे जीवनराम ने दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली, तो ठगी का एहसास होने पर जीवनराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।