रायपुर।लोक शिक्षण संचालनालय DPI के प्रदेश के 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र को पढ़कर डीईओ के बीच खलबली मच गई है। दरअसल किसी ने एआई के जरिए शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। आदेश के बाद शिक्षकों ने दूसरी स्कूलों में जॉनइिंग भी दे दी। जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी डीपीआई को लगी, तब डीईओ केा पत्र लिखकर जरुरी जानकारी मांगी है।

डीपीआई ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, बेमेतरा, बस्तर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, राजनांदगांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, सरगुजा, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई को पत्र लिखकर फर्जी स्थानांतरण आदेश के बारे में जरुरी जानकारी मांगी है। जारी पत्र में डीपीआई ने साफ लिखा है, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसने भी एआई के जरिए फर्जी स्थानांतरण आदेश सोशल मीडिया में अपलोड किया है और इसके आधार पर शिक्षकों ने जॉनइिंग कर ली है, कार्रवाई की जाएगी।

पढ़िए डीपीआई ने अपने पत्र में क्या लिखा है?

डीपीआई के इस कड़े पत्र के बाद इन जिलों के शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। डीपीआई ने अपने पत्र में लिखा है, छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय का पत्र क्रमांक ESTB/33781/2026/20-3, 24 सितंबर 20261

उपरोक्त विषयांकित संदर्भित पत्र का अवालोकन करें, जिसके अनुसार विभागीय लेटर हेड एवं आरपी. वर्मा, अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के पद मुद्रा एवं हस्ताक्षर का दुरूपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी स्थानांतरण आदेश क्रमांक ESTB-102/755/2026/20-3, 06 अगस्त 2026 (कुल 19 शासकीय सेवकों का) जारी किया गया है। उक्त फर्जी स्थानांतरण आदेश के संबंध में संबंधित समस्त शासकीय सेवकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए, प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

तीन दिनों के भीतर मांगी ये जानकारी

  • संलग्न फर्जी स्थानांतरण आदेश आपके कार्यालय में किस माध्यम से प्राप्त हुआ था।
  • उक्त फर्जी स्थानांतरण आदेश के आधार पर किन-किन कर्मचारियों द्वारा कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था एवं कितने कर्मचारियों को कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराया गया है? सूची सहित दस्तावेज उपलब्ध करावें।
  • उक्त स्थानांतरण आदेश फर्जी होने की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात् आपके द्वारा प्रकरण में क्या कार्यवाही की गई है?

पत्र के साथ स्थानांतरण आदेश किया अटैच

डीपीआई ने प्रदेश के जिन 15 डीईओ को पत्र लिखकर जरुरी जानकारी मांगी है, पत्र के साथ फर्जी स्थानांतरण आदेश को भी अटैच कर दिया है। एआई के जरिए बनाए गए स्थानांतरण आदेश को सच मानकर शिक्षकों ने अपनी जॉइनिंग भी दे दी है