CG News-बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 2 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 15 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है।

CG News-यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।

ये खबर भी पढ़ें…
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation/उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS divya mittal ने 30 अगस्त को पद से इस्तीफा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीईओ ने आगे बताया कि मस्तुरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला तेंदुवा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत स्व. श्री लक्ष्मीनारायण टंडन के परिवार से उनके पुत्र शरद टंडन एवं जनपद पंचायत कोटा में सहायक आन्तरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत स्व. भागवत सिंह ध्रुव के पुत्र श्री लोकेश कुमार ध्रुव ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।

आवेदकों के संबंध में जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल में निर्धारित अवधि में दिया जा सकता है। विलंब से प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस पर होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, चयनित शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश जारी
शिक्षक दिवस पर होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, चयनित शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक सम्मान एवं स्मृति पुरस्कार समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.