CG News/रायपुर। शराब घोटाला प्रकरण में प्रदेश Congress के नेताओं के जांच के घेरे में आने के बाद पार्टी ने ईडी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।

इस कड़ी में एक मार्च को पूरे जिला स्तर पर ईडी के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा। तीन मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी ऑफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike/एपल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ को लॉन्च करने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में ईडी के खिलाफ आंदोलन का फैसला लिया गया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है और इस आंदोलन के माध्यम से जनता को भी जागरूक करने की बात कही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, जानिए कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, जानिए कीमत
iPhone Duo,apple iPhone Duo।स्मार्टफोन की दुनिया में एपल की चाल हमेशा से सबसे अलग रही है. कंपनी किसी भी नई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर दंतेवाड़ा पुलिस की रेकी का आरोप लगाया गया।

दीपक बैज के घर की रेकी करके आरोप में इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मियों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की। यह बताया गया कि अवधेश गौतम की तलाश में दंतेवाड़ा पुलिस की टीम रायपुर आई थी। यह भी कहा जा रहा है कि बैज से दंतेवाड़ा से रायपुर मिलने आ रहे जिला पंचायत सदस्यों को धमतरी के पास रोका गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.