CG Police Salary: रायपुर। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने विधानसभा में लिखित में बताया कि राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी के लिए समिति का गठन किया है।समिति एडीजी कल्याण पुलिस मुख्यालय की अध्यक्षता में गठित की गयी है।

CG Police Salary: कमेटी में गृह विभाग के प्रतिनिधि, आईजी/डीआईजी योजना/प्रबंध, आईजी डीआईजी सशस्त्र बल मुख्यालय, वित्त नियंत्रक, पुलिस मुख्यालय, एआईजी, विशेष शाखा  और  लेखा कल्याण, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर सदस्य  हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के प्रश्न के उत्तर में बताया है कि एक हाईलेवल कमिटी बनायी गयी है, जिनकी कार्यवाही प्रक्रिया में है। चातुरी नंद ने पूछा था कि पुलिसकर्मियोंके वेतन भत्तों में सुधार के लिए समिति का गठन किया गया है ?

अगर कमेटी बनी है, तो उसमें कौन-कौन सदस्य हैं और समिति ने क्या निर्णय लिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में विधानसभा में बताया कि नवा रायपुर में तीन करोड़ की लागत से साइबर भवन बनाया गया है। वहां सभी उपकरण लगाए गए हैं।

ट्रिपल आईटी रायपुर में भी साइबर ट्रेनिंग कि व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर अपराध से निपटने 5 रेंज में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। जहां 69 लोग कार्यरत हैं । साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए अब तक 129 लोगों को ट्रेनिंग दिया जा चुका है।इस समय  6 साइबर कमांडो दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं । 5 साइबर एक्सपर्ट अटैच किए जाएंगे।