CG NEWS:बिलासपुर । हिन्दी साहित्य के महत्त्वपूर्ण ग्रंथ “विविधतापूर्ण समकालीन समीक्षात्मक अध्ययन” का लोकार्पण माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर विष्णुदेव  साय मुख्य मंत्री  के कर कमलों से संपन्न हुआ  । यह  गजेन्द्र तिवारी कृत हिन्दी व्यंग्य उपन्यास ‘ब्लैक होल डी इंडिका’ पर देश भर के 51 विद्वानों की समीक्षाओं का अध्ययन ग्रंथ है और जिसका संपादन डाॅ विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ राजभाषा आयोग द्वारा किया गया है ।

इस महत्वपूर्ण ग्रंथ के लोकार्पण अवसर  अरूण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन,  तोखन लाल  साहू केन्द्रीय मंत्री भारत शासन, डॉ .रामप्रताप  सिंह पूर्व संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ , त्रियंबक राव  सोनटक्के ,  वीरेन्द्र तिवारी ,डाॅ श्रीमती कीर्ति तिवारी, विष्णु  दुबे ,श्रीमती संगीता  उपस्थित थे।यह ग्रंथ हिन्दी साहित्य के प्राध्यापकों,शोधार्थियों, साहित्यकारों व नागरिकों के लिए उपयोगी होने की आशा व्यक्त की गई।