CG News।दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क लूटपाट का विरोध करने पर एक उपसरपंच की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और 4,000 रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।

लूट का विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार (2 अगस्त) देर रात करहीडीह से चिखली चौक के बीच धमधा मार्ग की है। मृतक की पहचान ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रकाश सिंह की पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में तुमाकला गांव की सरपंच हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने धमधा रोड पर प्रकाश सिंह को घेर लिया और उनसे लूटपाट की कोशिश की। जब उपसरपंच ने इसका कड़ा विरोध किया, तो बौखलाए बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण प्रकाश सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

साथी ने भागकर बचाई जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना के समय उपसरपंच के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत घटना की जानकारी गांव वालों व पुलिस को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना पुलिस का कहना है कि लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।