Sawan Vrat Tips/ पवित्र सावन का महीना चल रहा है और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों के साथ-साथ पुरुष भी बड़ी श्रद्धा से सोमवार का व्रत रख रहे हैं।

Sawan Vrat Tips/ लेकिन, भक्ति के इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देतेहैं। व्रत के दौरान खान-पान से जुड़ी कुछ सामान्य गलतियां न केवल शरीर को कमजोर कर देती हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी बिगाड़ सकती हैं। यदि आप भी सावन का व्रत रख रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि ‘व्रताहार’ के नाम पर आप जो खा रहे हैं, वह आपके शरीर को ऊर्जा दे रहा है या फिर बीमार बना रहा है। व्रत के दौरान खुद को एनर्जेटिक और स्वस्थ रखने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Sawan Vrat Tips/व्रत के दौरान सबसे बड़ी और पहली गलती लोग पानी कम पीने की करते हैं। अक्सर काम की व्यस्तता या भूख न लगने के चक्कर में हम हाइड्रेशन को भूल जाते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि व्रत वाले दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। इससे न केवल शरीर का फ्लुइड बैलेंस बना रहता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे दिनभर थकान महसूस नहीं होती। साथ ही, मीठे और तले-भुने भोजन से दूरी बनाना बहुत जरूरी है।

Sawan Vrat Tips/ अक्सर लोग फलाहार के नाम पर मिठाइयां, मीठी नमकीन या शाम के समय कुट्टू के पकोड़े और ऑयली कटलेट का सेवन करते हैं। खाली पेट अचानक इतना हैवी और तला हुआ खाना खाने से एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है, जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एक ही बार में भरपेट खाने के बजाय छोटे-छोटे अंतराल पर पौष्टिक चीजें लें। अपनी डाइट में ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स, दूध, दही और शकरकंदी जैसी चीजों को शामिल करें। ये चीजें न केवल आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराएंगी, बल्कि शरीर में विटामिंस की कमी भी नहीं होने देंगी। इसके अलावा, शरीर को पर्याप्त आराम देना भी उतना ही जरूरी है जितना कि सही खान-पान। व्रत के दौरान शारीरिक मेहनत ज्यादा करने से बचें ताकि आपकी एनर्जी बची रहे।

Sawan Vrat Tips/विशेष सावधानी उन लोगों को बरतने की जरूरत है जो पहले से ही किसी बीमारी जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे मरीजों को बिना डॉक्टरी सलाह के कड़े व्रत नहीं रखने चाहिए। घर के बुजुर्गों और बच्चों के मामले में भी यह ध्यान रखें कि यदि व्रत ‘निर्जला’ नहीं है, तो उन्हें दिनभर में नारियल पानी, छाछ या दूध जैसे तरल पदार्थ देते रहें ताकि कमजोरी न आए। व्रत को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही रखें और उसे अनावश्यक रूप से कठिन न बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत में, एक सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि व्रत खोलने के अगले दिन भी सावधानी बरतें। अक्सर देखा जाता है कि व्रत खत्म होते ही लोग अगले दिन बहुत ज्यादा मसालेदार या भारी भोजन कर लेते हैं। लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद अचानक भारी खाना शरीर के लिए झटका साबित हो सकता है। इसलिए व्रत के अगले दिन भी अपनी डाइट को ‘क्लीन’ रखें और हल्का सुपाच्य भोजन ही करें