cg news/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चारामा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सट्टा खिलाते हुए एक आदतन अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कृषि फार्म की आड़ में सट्टे का अवैध खेल संचालित कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

cg news/पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चारामा थाना की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम चारभाटा स्थित एक कृषि फार्म में बड़े पैमाने पर सट्टे की पट्टी काटी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिखते हुए पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ टक्कु साहू (निवासी बंगलापारा, चारामा) बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक महंगा आईफोन, सट्टा लिखने के लिए पेन, भारी मात्रा में सट्टा पर्चियां और 5,350 रुपये नकद बरामद हुए।

पकड़ा गया आरोपी मुकेश उर्फ टक्कु कोई नया अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के तहत मामले दर्ज हैं। बार-बार अपराध में संलिप्त पाए जाने के कारण पुलिस ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सफल कार्रवाई के बाद कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाज में शांति बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया है। पुलिस का कहना है कि यदि कहीं भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखे, तो नागरिक इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.