CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर कल शुक्रवार को पूरे प्रदेश में काम बंद कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।

Cg news।रायपुर और नवा रायपुर के नेताओं ने जनसंपर्क कर सभी कर्मियों से एकजुटता के साथ सफल करने का आह्वान किया।नवा रायपुर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रवक्ता जितेंद्र बिस्वाल ने कहा कि हमारी एकता ही से सरकार झुकेगी हमारी मांगे सभी कर्मचारियों के हित में है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमारी पहचान एकता की पहचान है। हम कमजोर नहीं ये दिखा दे सरकार को। इधर आंदोलन के एक दिन पूर्व राजधानी के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों के जत्थे ने धुआंधार जनसंपर्क किया।

जिसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला अस्पताल, वेटनरी विभाग, कलेक्टर ऑफिस,कोषालय, तहसील, कमिश्नर, नगर निगम, सिंचाई, लोनिवि,शिक्षा विभाग का सघन संपर्क अभियान कर अवकाश फार्म जमा कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जन संपर्क में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर तिवारी,उमेश मुदलियार, पंकज पाण्डेय, पीतांबर पटेल, रायचंद तांडी, नारायण बाग, देवव्रत शर्मा, राजकुमार शर्मा, आलोक जाधव, नीलम सोनी, देवमणि साहू, समीक्षा मिश्रा,फैसल कुरैशी, मुक्तेश्वर देवांगन, मनोज सोना आदि शामिल थे।

श्री झा ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों शिक्षकों सहित सभी संवर्ग के शासकीय सेवकों से जिन्हें प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से 11 सूत्रीय मांग पत्र से लाभ अर्जित होगा, से अपील की है कि वे कल के आंदोलन को सफल बनाने में अपनी भूमिका अदा करें।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.