बिलासपुर…जिले में बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सख़्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर से संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

थाना बिल्हा – तलवार लहराने वाला गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम देवकिरारी अटल चौक में आम राहगीरों को डराने-धमकाने के लिए तलवार लहराते युवक संदीप उर्फ धर्मेन्द्र साहू  को बिल्हा पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी से तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सरकण्डा– चाकूबाजी, मारपीट के आरोपी पकड़ा गए

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हमला – 19 अगस्त को कर्रा निवासी युवक से 500 रुपए की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर आरोपी सुजीत सिंह और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।

 जन्माष्टमी कार्यक्रम में विवाद – जांजी तालाब क्षेत्र में जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने पर राजा पाण्डेय और कान्हा पाण्डेय ने विवाद कर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को दबिश देकर पकड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 एक माह पुराना मामला सुलझा – जुलाई में सरकण्डा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पंकज पासी उर्फ किट्टू पासी और उसके नाबालिग साथियों ने युवक पर चाकू से हमला किया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया।

थाना सकरी –12 से अधिक आरोपी गिरफ्त में

सकरी पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर कुल 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमें आस्मीन खान, ढेलउराम सूर्यवंशी, राजा बसोड, विनय टण्डन, पिन्टु वस्त्रकार, ओमप्रकाश जांगड़े, अशोक साहू, हरदेश यादव, हरीश राव सहित कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा अवैध शराब और चाकूबाजी के मामलों में भी आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस कप्तान की सख्त चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाइयाँ इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों पर शिकंजा कसना और जनता में सुरक्षा की भावना जगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।