बिलासपुर… प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 44 मेडिकल दुकानों की गहन जांच की गई।

अभियान की पृष्ठभूमि

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में चेतना अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों—इंजेक्शन, टेबलेट और सिरप आदि की बिक्री पर अंकुश लगाने यह विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मेडिकल दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, दवाओं के बिल और रिकॉर्ड की जांच की।

दुकानदारों को दी गई हिदायत

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेकिंग के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवाइयाँ उपलब्ध कराएँ। टीम ने साफ कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थानावार चेकिंग

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त टीम से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में 4 मेडिकल स्टोर, थाना सरकण्डा 7 मेडिकल स्टोर,थाना कोनी 5 मेडिकल स्टोर, थाना तोरवा  में 3, थाना तातारबाहर में मेडिकल स्टोर,थाना सिटी कोतवाली में थाना सिसिरगिट्टी में 7 और मेडिकल सथाना सीपत पुलिस ने – 6 मेडिकल स्टोर सुमित 44 मेडिकल दुकानों पर धावा बोला।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

संयुक्त टीम ने कहा कि कार्यवाही केवल शुरुआत है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार की औचक चेकिंग लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार पूरी तरह समाप्त हो सके।