Cg news।बलरामपुर/ अनुविभागीय अधिकारी कुसमी  करूण डहरिया ने जानकारी दी है कि विकासखंड कुसमी के अंतर्गत तहसील चांदो के ग्राम नवाडीहकला में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बरवाडीह के सामने विकास पैकरा (उम्र 19 वर्ष) एवं संजय कोरवा (उम्र 19 वर्ष) दोनो निवासी ग्राम डूमरखोरका के द्वारा शराब के नशे में शोर-शराबा करते हुए विद्यालय के शिक्षकों को मारपीट करने की धमकी दी जा रही थी।

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उक्त मामले की शिकायत थाना चांदो में की गई। शिकायत की जांच हेतु दोनों युवकों को थाना चांदो लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां दोनों से पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान दोनों युवक आक्रोश में आकर शिकायतकर्ताओं एवं पुलिस कर्मचारियों से वाद-विवाद करने लगे।

थाना में विवाद की स्थिति को देखते हुए, दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन. एस.एस. के तहत इस्तगासा तैयार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी के द्वारा दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जिला जेल रामानुजगंज निरुद्ध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG news: स्कूल परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने पर दो युवकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
Up news-प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को बुलाया, ईंट से कूचकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Up news-उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध का खुलासा होने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.