CG pension।कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय तथा जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभा कक्ष में पेंशन निराकरण एवं वेतन निर्धारण संबंधी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों एवं कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों का शीघ्र, सरल एवं नियमानुसार निराकरण करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
Kanker heavy rain – जल भराव वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश,प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
Kanker heavy rain – जल भराव वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश,प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
Kanker heavy rain - उत्तर बस्तर कांकेर/ जिले में लगातार बारिश को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नदी-नालों, जल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय से सिद्धार्थ गौराहा, सरिता दुबे एवं अरिमर्दन मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समाधान किया गया।

इस दौरान कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 63 प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे पेंशनरों एवं कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं,NEP के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग
बिलासपुर।गत दिनों शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के के नाम प्राचार्य के पदीय कार्य एवं दायित्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पेंशनरों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जा सके तथा कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण हो सके।

इस पहल से हितग्राहियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है। शिविर में जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर, सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा एवं श्री राजीव बरेठ की भी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी कलेक्टर के मार्गदर्शन में इस प्रकार के शिविर आयोजित कर लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Up news-प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को बुलाया, ईंट से कूचकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Up news-प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को बुलाया, ईंट से कूचकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Up news-उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध का खुलासा होने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.