Cg news।बिलासपुर। 30 मार्च  को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा मोहभट्टा, बिलासपुर कार्यक्रम स्थल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा । यह मेमू ट्रेन अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू रेक से सुसज्जित है ।

भारतीय रेलवे की रोलिंग स्टॉक में आधुनिकता लाने और यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में तीन-फेज़ मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रेक की शुरुआत की गई है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिल रहा है ।

थ्री-फेज़ मेमू के तकनीकी विशेषताएँ

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नया थ्री-फेज़ मेमू रेक कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं:-

एयरोडायनामिक डिज़ाइन। ड्राइविंग मोटर कोच में वायुगतिकीय डिज़ाइन के साथ एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

•ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक रेक की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और अधिक तेज़ी से गति पकड़ने और रोकने की क्षमता रखता है ।

• न्यूनतम रखरखाव: पारंपरिक रेक की तुलना में इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है ।

*यात्री सुविधाएँ

• *आरामदायक यात्रा:* प्रत्येक कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं।

• सुरक्षा और जानकारी: जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलती रहेगी ।

• *सुरक्षा प्रणाली:* यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है ।

• *स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता:* प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स प्रदान किए गए हैं ।

अधिक यात्री क्षमता, बेहतर अनुभव

• बेहतर सीट व्यवस्था और चौड़े गैलरी क्षेत्र: यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर बेहतर लेआउट प्रदान किया गया है ।

• *उच्च यात्री क्षमता:* प्रत्येक ड्राइविंग मोटर कोच में 226 और प्रत्येक ट्रेलर कोच में 325 यात्री यात्रा कर सकते हैं, जिससे कुल यात्री क्षमता लगभग 30% तक बढ़ गई है ।

थ्री-फेज़ मेमू रेक भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । यह ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च संरक्षा मानकों के साथ यात्रियों को बेहतर यात्री अनुभव प्रदान कर रही है ।