cg Holiday list: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2026 के लिए शासकीय, स्थानीय और ऐच्छिक अवकाश की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। सरकारी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने में 2 शासकीय अवकाश, 1 स्थानीय अवकाश और 7 ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें भी घोषित की हैं। स्कूलों में इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टी रहेगी।

cg Holiday list।अक्टूबर में पहला शासकीय अवकाश 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर रहेगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी के कारण शासकीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश के रूप में 19 अक्टूबर को महाष्टमी निर्धारित की गई है।

ऐच्छिक अवकाश की बात करें तो 1 अक्टूबर को डॉ. सैयदना साहब जी जन्म दिवस, 9 अक्टूबर को प्राणनाथ जयंती और 10 अक्टूबर को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती का ऐच्छिक अवकाश निर्धारित है। 20 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) भी ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल है।

26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती, महाराजा अजमोढ़ देव जयंती, टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव और कुवॉर पूर्णिमा ‘करम परब’ (त्यौहार) के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को करवाचौथ व्रत के लिए ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा की है। दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूलों में लगातार 5 दिन अवकाश रहेगा।

दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिन का अवकाश रहेगा। इसके बाद शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस तरह स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

अक्टूबर में छुट्टियों की वजह से सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कर्मचारियों के लिए महीने की कार्य-दिवस व्यवस्था प्रभावित होगी।

हालांकि, ऐच्छिक अवकाश सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अवकाश नहीं होता और इसका लाभ संबंधित नियमों के अनुसार लिया जाता है। वहीं, स्कूलों की छुट्टियां स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार लागू होंगी।