CG Crime News/उत्तर छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर में सोमवार सुबह शिक्षक की चाकू और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक प्राथमिक शाला कुम्हियापारा कृष्णनगर धमनी में पदस्थ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे गौठान के पास पहले से घात लगाए बैठे उनके दो रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने हमला कर दिया।

आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू एवं हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किया। हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान (CG Crime News) होकर मौके पर गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनाें आरोपियों हिरासत में ले लिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै।

थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू एवं हथौड़े से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। दो आरोपियों को हिरासत (CG Crime News) में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। दोनों आरोपी मृतक शिक्षक के चचेरे भाई हैं। चचेरे भाइयों ने आरोप लगाया कि बंटवारा होने के बाद खेती करने नहीं दे रहे थे और सीमांकन कराने में भी रोड़ा अटका रहे थे। बंटवारा होने के बाद भी वे लगातार परेशान कर रहे थे।