बिलासपुर… रतनपुर पुलिस ने बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी और एटीएम-लॉकर तोड़ने का प्रयास करने वाले पांच सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बैंक के उपकरण, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा सेंधमारी के औजार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को बेलतरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर भीतर प्रवेश किया। चोर बैंक में लगे राउटर और स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए तथा बैंक के लॉकर और एटीएम को धारदार गैती एवं टंगिया से तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया। सोमवार सुबह बैंक खुलने पर घटना का खुलासा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बिलासपुर... अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान होने पर पुलिस ने सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया बैंक का राउटर, स्टेबलाइजर, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा बैंक की दीवार, एटीएम और लॉकर तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की धारदार गैती और टंगिया बरामद कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
बिलासपुर... बिलासपुर की सड़कों पर हादसों का बढ़ता आंकड़ा अब प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों में सुमेष कश्यप उर्फ सोनू, सूरज कुमार विश्वकर्मा, नवीन कुमार बैसवाड़े, खिकराम खैरवार उर्फ विक्की  तथा प्रकाश यादव उर्फ बौना  शामिल हैं। सभी आरोपी रतनपुर थाना क्षेत्र के नेवसा और गिधौरी गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह तथा आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।