तखतपुर। (टेकचंद कारड़ा) मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार वाहन और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में एक अहम कार्रवाई सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों में नबजीत दास, अनंता विश्वास, कानु विश्वास और सौरव मल्लिक शामिल हैं। नबजीत दास के पिता का नाम स्वर्गीय परेश दास, अनंता विश्वास के पिता का नाम कानु विश्वास, कानु विश्वास के पिता का नाम स्वर्गीय अनिल विश्वास और सौरव मल्लिक के पिता का नाम गौतम मल्लिक बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। नबजीत दास, अनंता विश्वास और कानु विश्वास उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र के कंकपुल कलंगढ़ के निवासी हैं, जबकि सौरव मल्लिक तरुण पल्ली, पश्चिम बंगाल का निवासी है।

विधायक के भाई समेत तीन लोगों की जान लेने वाले इस हादसे के बाद फरार वाहन और आरोपियों की गिरफ्तारी मामले की जांच में महत्वपूर्ण कदम है।