बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। मंगलवार (14 अक्टूबर) को बिलासपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान और छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तीखी टिप्पणी की।

सांसद अग्रवाल ने कांग्रेस के अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे कुछ भी कर ले, वह अब पूरी तरह से साफ़ हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस ने जहां से अपनी यात्रा शुरू की है, उसी बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

टीएस सिंहदेव के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने मुहावरे का इस्तेमाल किया और कहा, “न तो बंशी बजेगी और न ही राधा नाचेगी।” इसका सीधा मतलब है कि न तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और न ही टीएस सिंहदेव कभी मुख्यमंत्री बन पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कटाक्ष किया कि जब सिंहदेव को मौका मिला था, तब तो वो नौ दो ग्यारह हो गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार पूरे तीन साल तक चलेगी।

कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ पर तंज कसते हुए अग्रवाल ने इसे ‘सृजन नहीं, विध्वंस अभियान’ करार दिया, जो कांग्रेस के अंदर साफ दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में तो ‘ढाई-ढाई साल’ के मुख्यमंत्री बनते हैं और वहां सोनिया कांग्रेस, राहुल कांग्रेस, प्रियंका कांग्रेस और खड़गे कांग्रेस चलता है, जबकि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ही नेता हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान को अग्रवाल ने अपमानजनक बताया।

विष्णुदेव सरकार के कामकाज पर संतोष जताते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ‘सांय-सांय’ चल रही है और जनता की सेवा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है, जिसके तहत किसानों को 21 क्विंटल धान की खरीदी ₹3100 में मिल रही है, महतारी वंदन योजना में महिलाओं को ₹1000 मिल रहा है, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वाधिक मकान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बरसात खत्म होते ही सड़कों का काम भी तेजी से शुरूहोगा।