Imd Alert।दिल्ली।देशभर में मौसम ने अब दोहरी चाल चलनी शुरू कर दी है। जहां दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश:
तमिलनाडु, केरल और माहे में 15 से 19 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 16 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

लक्षद्वीप में 17 और 18 अक्टूबर को बारिश होने का अनुमान है, साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना जताई है। कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट:
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 15 से 17 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में आज यानी 15 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 16 और 17 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान है।

ओडिशा में भी 15 अक्टूबर को गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है, जिससे यहां का तापमान काफी गिर गया है और इन राज्यों में आज भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से कम था। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।