बिलासपुर। पब्लिक स्कूल सकरी में वरिष्ठ उपन्यासकार केशव शुक्ला द्वारा लिखित बहुचर्चित उपन्यास “तीसरे लोग” एवं “अंतरंग काव्य सरोवर” का भव्य लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर मीनू जी कौशतुभ पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं डॉ. अशोक पांडेय ने कहा-ऐसी पुस्तकें समाज को नई दिशाएं देती हैं।

श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के माध्यम से ये दोनों पुस्तकें स्कूल पहुंची। डायरेक्टर गौरव शुक्ला के साथ अन्य पदाधिकारी धर्मेश बंजारे,राघव साहू,अभय दुबे भी इस अवसर पर मौजूद थे।

स्कूल की प्राचार्या मानसी गोवर्धन ने कहा-“तीसरे लोग उपन्यास में किन्नर समाज और उनके परिवार की बहुत अच्छी कहानी है।प्रतिष्ठत परिवार में एक किन्नर लड़की पैदा होती है। उसके दादा उसे पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाते हैं और वह अपना सपना पूरा करके अपने गांव में स्कूल खोलती है तथा एक मिसाल कायम करती है।ऐसी किताबें समाज में जागरूकता पैदा करती हैं।”

स्कूल की उपप्राचार्या रमा मिश्रा ने कहा- केशव जी के द्वारा रचित उपन्यास ‘तीसरे लोग’ का आज लोकार्पण किया गया है। ये उपन्यास समाज में क्रांति लाएगा क्योंकि तीसरा वर्ग हमारे समाज में उपेक्षित है। इस विषय पर प्रकाश डालना समाज को एक नई दिशा दिखाने जैसा है।केशव जी ने इस विषय को अपने उपन्यास के माध्यम से समाज के सामने लाया और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंत में गौरव शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।उपस्थित सभी ने उपन्यासकार को बधाई दी और दोनों पुस्तकों को स्कूल की लाइब्रेरी में स्थान देने को कहा।सी पुस्तकें समाज को नई दिशाएं देती हैं।

श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के माध्यम से ये दोनों पुस्तकें स्कूल पहुंची। डायरेक्टर गौरव शुक्ला के साथ अन्य पदाधिकारी धर्मेश बंजारे,राघव साहू,अभय दुबे भी इस अवसर पर मौजूद थे।

स्कूल की प्राचार्या मानसी गोवर्धन ने कहा-“तीसरे लोग उपन्यास में किन्नर समाज और उनके परिवार की बहुत अच्छी कहानी है।प्रतिष्ठत परिवार में एक किन्नर लड़की पैदा होती है। उसके दादा उसे पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाते हैं और वह अपना सपना पूरा करके अपने गांव में स्कूल खोलती है तथा एक मिसाल कायम करती है। इस उपन्यास को पढ़कर समाज में जागरूकता बढ़ेगी। सभी को यह उपन्यास जरूर पढ़ना चाहिए।”

स्कूल की उपप्राचार्या रमा मिश्रा ने कहा- केशव जी के द्वारा रचित उपन्यास ‘तीसरे लोग’ का आज लोकार्पण किया गया है। ये उपन्यास समाज में क्रांति लाएगा क्योंकि तीसरा वर्ग हमारे समाज में उपेक्षित है। इस विषय पर प्रकाश डालना समाज को एक नई दिशा दिखाने जैसा है। इसके लिए मैं उपन्यासकार को हृदय से धन्यवाद दूंगी जिन्होंने इस विषय को अपने उपन्यास के माध्यम से समाज के सामने लाया और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंत में गौरव शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।उपस्थित सभी ने उपन्यासकार को बधाई दी और पुस्तकों को स्कूल की लाइब्रेरी में स्थान देने को कहा।