बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.. खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गयी. जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल की जानकारी के बाद बम स्कॉट दस्ते के साथ पुलिस टीम ने छानबीन अभियान चलाया ।

कहीं किसी प्रकार की कोई संदेहास्पद वस्तुए नहीं मिली। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है ।हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर किसी ने धमकी भरा ईमेल भेजा हैं. ई मेल में कोर्ट परिसर को उड़ाने की बातें कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है…हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई.. लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला.

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद सोमवार से कामकाज शुरू हुआ.. इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकारों का आना जाना शुरू हो गया । इसी दौरान एक ईमेल आया। ई मेल पढने के बाद हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया है।दरअसल, ईमेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई है । ईमेल देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने तत्काल पुलिस अफसरों को जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SSP रजनेश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के चप्पे चप्पे को पुलिस टीम ने छानबीन किया। साथ ही 3 डॉग स्क्वायड की टीम ने हाई। कोर्ट का एक एक कोने में पहुँचकर तलाशी अभियान को सफल बनाया। कही किसी प्रकार की कोई अवांछित वस्तुएं प्राप्त नहीं हुई बावजूद इसके हाई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है।बहरहाल पता लगाया जा रहा है कि ईमेल भेजने वाला कौन है।जल्द ही इसकी भी जानकारी सामने आ जाएगी

श्री सिंह ने जानकारी दी कि तलाशी अभियान के दौरान बम निरोधक और डॉग स्क्वायड टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ हाईकोर्ट एक एक कोने में तलाशी अभियान चलाया

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी अब्दुल ‘abdia@outlook.com’ से धमकी भरा ईमेल भेजा गया।. इसमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया है। ईमेल में “अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी” (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया।

मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.