LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

शराब घोटाला:. “हाईकोर्ट से अनवर ढेबर को झटका.. दो-टूक फैसला. नहीं लगाएंगे गिरफ्तारी पर रोक

बिलाससपुर..छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आबकारी घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक अनवर ढेबर को उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) द्वारा की गई गिरफ्तारी को अवैधानिक करार देते हुए एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

अनवर ढेबर की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन किए बिना गिरफ्तार किया गया, और पूरे मामले में कानून के प्रावधानों की अनदेखी की गई है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया था कि दर्ज एफआईआर में उनके खिलाफ कोई स्पष्ट आपराधिक साजिश या ठोस साक्ष्य नहीं हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रारंभिक जांच में पर्याप्त सामग्री सामने आई है, जिससे प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता प्रतीत होती है। ऐसे में इस स्तर पर न तो एफआईआर रद्द की जा सकती है और न ही गिरफ्तारी को अवैध ठहराया जा सकता है।

न्यायालय की टिप्पणी

कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि ACB और EOW जैसी जांच एजेंसियां जब संगठित और गंभीर आर्थिक अपराधों की तह में जाती हैं, तो न्यायालय को जांच की स्वायत्तता में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, जब तक कि कोई स्पष्ट कानूनी त्रुटि या अधिकारों का हनन न हो।

क्या है पूरा मामला

अनवर ढेबर का नाम प्रदेश के बहुचर्चित आबकारी घोटाले में सामने आया था, जिसमें कथित तौर पर शराब की आपूर्ति, वितरण और अनुबंध प्रक्रिया में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। इस मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों और रसूखदार लोगों के नाम जुड़ चुके हैं।

उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद अब मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को नई गति मिलने की संभावना है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button