हेडलाइऩ:
“महादेव सट्टा एप रैकेट में आरक्षक की संलिप्तता का दावा, वीडियो वायरल – 48 लाख की कमाई और धमकी के आरोप से सरगुजा पुलिस में हड़कंप”


सरगुजा…महादेव सट्टा एप से जुड़े एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें चौंकाने वाला आरोप खुद पुलिस विभाग के एक आरक्षक पर लगा है। सत्यम केसरी नामक युवक द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दावा किया गया है कि अंबिकापुर क्षेत्र में इस अवैध सट्टा एप का संचालन सीधे आरक्षक प्रवीण सिंह द्वारा किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में क्या है दावा?

सत्यम ने वीडियो में बताया कि वह 21 फरवरी 2023 से इस नेटवर्क से जुड़ा था। प्रारंभ में उसे यह नहीं बताया गया कि यह कार्य सट्टा से संबंधित है। लेकिन जब सच्चाई का पता चला और उसने पीछे हटने की कोशिश की, तो कथित तौर पर आरक्षक प्रवीण सिंह ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

सत्यम के अनुसार, प्रवीण सिंह ने कहा था कि उसकी “पहुंच IG, SP और दुबई तक है, अगर तू हटेगा तो तुझे उठवा दूंगा या किसी झूठे केस में फंसा दूंगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैकेट का संचालन..कैसे होता था?

सट्टा ऑपरेशन का केंद्र गाड़ा घाट इलाके का एक किराए का कमरा था, जहां Wi-Fi और तकनीकी उपकरणों की सहायता से ऑनलाइन सट्टा चलाया जाता था। सत्यम ने बताया कि इस नेटवर्क में आरक्षक के साथ अमित मिश्रा, जिमी मिश्रा और पहलू मिश्रा नाम के व्यक्ति भी शामिल थे। उसने यह भी दावा किया कि महज एक महीने में प्रवीण सिंह को इस कारोबार से करीब 48 लाख रुपये का मुनाफा हुआ।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस वीडियो के सामने आने के बाद सरगुजा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले इस गिरोह से जुड़े अमित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन अब जब खुद एक पूर्व सहयोगी ने आरक्षक का नाम लेकर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के लिए बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। इस टीम की अगुवाई एसएसपी अमोलक सिंह कर रहे हैं, जो वीडियो में लगाए गए आरोपों और सभी संबंधित पक्षों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता की तकनीकी पुष्टि और अन्य सबूतों का संकलन किया जा रहा है।