रतनपुर… 21 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रतनपुर स्थित कोरबा–बिलासपुर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड किनारे 15 युवक जन्मदिन मना रहे थे और केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की और थाना रतनपुर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त, कमलेश कुमार सरवनस पिता सुखी राम सरवन, रितेश नायक पिता गणेश नायक, कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह, रणजीत केवट पिता सुरेश केवट, अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज और इनके साथ शामिल 9 नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम खैरखूंडी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। पुलिस ने तलवार और मौके पर प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है तथा मामले की विवेचना जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.