बिलासपुर… न्यू रिवर व्यू क्षेत्र में 21 सितंबर को तीन युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से स्पीड बाइक से स्टंट करने का मामला सामने आया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 भारतीय न्याय संहिता तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 189 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं।

गिरफ्तार और आरोपियों का नाम

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल यादव पिता अशोक यादव उम्र 18 वर्ष निवासी संदरी (पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BY-6779), अनुराग पटेल पिता आत्माराम पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंगला मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BZ-4768 और विकास यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जेठूकापा, कोतवाली मुंगेली शामिल हैं।

पुलिस ने इसके अलावा आशीष एक्का पिता लॉरेंस उम्र 26 वर्ष निवासी – की पल्सर NS 200 क्रमांक CG14MS-7004 पर भी कार्यवाही की गई। वहीं पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिस पर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में खतरनाक तरीके से बाइक चलाने और स्टंट करने वालों पर इसी तरह कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी