Bilaspur Teacher Disciplinary Action/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त एक शिक्षिका के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अपने ही सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और स्कूल के माहौल को दूषित करने वाली सहायक शिक्षिका की वेतनवृद्धि (Increment) पर रोक लगा दी गई है।

Bilaspur Teacher Disciplinary Action/जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई सहायक शिक्षिका (एल.बी.) सुपर्णा टेंगवार के विरुद्ध की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद यह दंडात्मक आदेश जारी किया गया है।

Bilaspur Teacher Disciplinary Action/जांच के दौरान शिक्षिका सुपर्णा टेंगवार के खिलाफ स्कूल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कई सनसनीखेज आरोप सही पाए गए.

स्कूल में रखे जाने वाले पाठकान (रिकॉर्ड) के पन्ने चिपकाना और उपस्थिति पंजी (Attendance Register) में कांट-छांट करना।

विद्यार्थियों का उपयोग कर अन्य शिक्षकों के वीडियो बनवाना ताकि उन्हें फंसाया जा सके।स्कूल परिसर में अन्य शिक्षकों के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करना और उनकी रिकॉर्डिंग दूसरों को सुनाकर अपमानित करना।

DEO द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षिका का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है।सुपर्णा टेंगवार की एक आगामी वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया गया है।

यह अनुशासनात्मक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।आदेश में कहा गया है कि इस प्रकार का आचरण शिक्षकीय गरिमा के पूरी तरह प्रतिकूल है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।