LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

School Holiday: शीतलहर का कहर, कक्षा 5 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, बड़ी कक्षाओं के समय में बदलाव

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों के समय में बदलाव केवल विद्यार्थियों के लिए है। स्कूल के समस्त शिक्षक पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही विद्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे। इसके अतिरिक्त, यदि विद्यालय में कोई परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित की जाएंगी।

School Holiday: अलवर: जिले में पड़ रही भीषण ठंड और निरंतर चल रही शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ. आर्तिका शुक्ला ने इस संबंध में सोमवार, 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अनुरोध पर, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे, लेकिन उनके समय में बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित होंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों के समय में बदलाव केवल विद्यार्थियों के लिए है। स्कूल के समस्त शिक्षक पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही विद्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे। इसके अतिरिक्त, यदि विद्यालय में कोई परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित की जाएंगी।

जिला कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वे जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराएं। यदि कोई विद्यालय इन आदेशों की अवहेलना करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Back to top button
close