बिलासपुर..निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें, मनमानी फीस और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के आरोपों को लेकर मंगलवार को NSUI ने जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। रंजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता चूड़ियां और चश्मा लेकर पहुंचे तथा जिला शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त होने के कारण प्रतिनिधिमंडल की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

फ्रेगरेंस स्कूल पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रणजीत सिंह ने कहा कि देवरीखुर्द स्थित फ्रेगरेंस स्कूल के खिलाफ निजी प्रकाशकों की किताबें विद्यार्थियों पर थोपने की शिकायतों की जांच पूरी हो चुकी है और जांच रिपोर्ट भी विभाग को मिल चुकी है। इसके बावजूद संबंधित संस्था पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं होना शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

KPS और एसएस पब्लिक स्कूल निशाने पर

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NSUI ने फ्रेगरेंस स्कूल समेत KPS स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल का भी नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन संस्थानों के खिलाफ भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। संगठन का दावा है कि अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जाता है, लेकिन जिला शिक्षा विभाग प्रभावी कार्रवाई से बच रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि विद्यार्थियों पर निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाएगा तथा सीजी बोर्ड और NCERT की पुस्तकों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बावजूद कई निजी स्कूल इन निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।

आज मुलाकात नहीं हुई, अगली बार घेराव होगा

रणजीत सिंह ने कहा कि वे जिला शिक्षा अधिकारी को चूड़ियां और चश्मा सौंपकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन अधिकारी बैठक में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक फ्रेगरेंस स्कूल, KPS स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती और जिला शिक्षा अधिकारी आंदोलनकारियों से नहीं मिलते, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

NSUI ने कहा कि यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई टालने का सिलसिला जारी रहा तो विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ जिला शिक्षा विभाग का घेराव किया जाएगा। संगठन का आरोप है कि जांच पूरी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना पूरे मामले को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।