बिलासपुर…जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने अड्डेबाजी कर अशांति फैलाने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस और बीट स्टाफ ने थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी स्थलों पर विशेष अभियान चलाया। लगातार चेकिंग के दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने और क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 10 आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई की जद में आए आरोपियों में दीपक साहू, दुर्गाशंकर साहू, जितेंद्र साहू, डी. बालकृष्ण, शुभम श्रीवास, अमन चौधरी, अमित साहू, पराग कुमार उइके, अगस्टीन जायसवाल और शुभम नागदौने शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। साथ ही भविष्य में कानून व्यवस्था भंग नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अड्डेबाजी, नशाखोरी या सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.