बिलासपुर…छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव 20 दिसंबर को भोपाल में होने वाली उत्तर-मध्य भारत के शहरी विकास मंत्रियों की अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को शहरों के बुनियादी ढांचे, आवास, सफाई और शहरी परिवहन से जुड़े फैसलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भोपाल के मिन्टो हॉल में आयोजित इस क्षेत्रीय बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के शहरी विकास मंत्री एक मंच पर होंगे। बैठक में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के साथ मिलकर मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन व्यवस्था और अंगीकार अभियान की जमीनी प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के लिए तैयार किए गए नए टूलकिट का भी औपचारिक लॉन्च किया जाएगा, जो आने वाले समय में शहरों की सफाई रैंकिंग और मूल्यांकन का आधार बनेगा।

अरुण साव 20 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा भोपाल रवाना होंगे और सुबह दस बजे राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। बैठक में उनकी भागीदारी सुबह साढ़े दस बजे से निर्धारित है। बैठक समाप्त होने के बाद वे शाम पांच बजे भोपाल से वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम सवा छह बजे रायपुर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश के शहर तेज़ी से बढ़ रहे हैं और शहरी सुविधाओं, स्वच्छता, आवास और ट्रांसपोर्ट को लेकर नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में इस मंथन से शहरी विकास की दिशा तय होने की उम्मीद की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.